लखनऊ, (सिटी रिपोर्टर)। बुधवार 20 अक्टूबर को उत्त्र प्रदेश पावर कारपोरेशन में कार्यरत निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आवास पर धरना देने के पूर्व घोषित प्लान को लेकर स्थानीय ईकोगार्डन पार्क में बैठक की।
आहूत बैठक के दौरान बुधवार को ऊर्जा मंत्री जी के आवास पर होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने धरने को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार करते हुए आंदोलन को और धार देने का आह्वान किया।
शक्तिभवन मुख्यालय की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
संगठन द्वारा शक्ति भवन मुख्यालय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अरुण कुमार यादव को अध्यक्ष, उदित सिंह, अर्पिता श्रीवास्तव व पूनम को उपाध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव को महामंत्री,नितू दूबे,सदिप सिंह को संगठन मंत्री, ज्ञानेंद्र कुमार को मिडिया प्रभारी, दिवाकर तिवारी को कोषाध्यक्ष, अभिमन्नु सिंह व मनोज कुमार यादव को संयुक्त मंत्री तधा नीलम दुबे को कार्यालय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डे ने सपथ दिलाई।
♣ यह भी पढ़ें→ बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला, प्रधानमंत्री हसीना ने कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश
पावर कारपोरेशन अध्यक्ष के साथ निविदा कर्मियों की बैठक का समय तय
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पावर कारपोरेशन अध्यक्ष के साथ संघ की बैठक का समय तय हुआ है। कारपोरेशन के अध्यक्ष ने संघ पदाधिकारियों को कल 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वार्ता हेतु बुलाया है।
Patrakar Satta पर ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें– https://patrakarsatta.com/