लखनऊ, (एस.वी.उजागर )। इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिचाई विभाग 54 वें प्रांतीय अधिवेशन व चुनाव में इं0 गजेन्द्र कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कोरोना गाइड लाईन के अनुरूप सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में इं. अनुपम कुमार त्यागी को महासचिव चुना गया।
राजधानी के सिचाई विभाग स्थित संघ भवन में दो दिवसीय 54वां अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी इं0 एस.पी. सिंह के दिशा निर्देशन व सहायक चुनाव अधिकारी सिविल डिप्लोमा इं0 संघ के महासचिव इं0 जितेन्द्र श्रीवास्तव, इं0 बृजेश द्विवेदी, इं0 संदीप शर्मा व इं0 श्रवण कुमार के संचालन में संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
♠ यह भी पढ़ें ⇒ कैंडल मार्च निकाल कर विद्युत संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश
चुनाव प्रभारी घोषित की नई कार्यकारिणी
शुक्रवार की शाम मुख्य चुनाव प्रभारी इं. एस.पी.सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी का ऐलान किया। जिसमें इं0 गजेन्द्र कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में इं0 प्रदीप कुमार पाल व इं0 महेन्द्र राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं0 अनुपम त्यागी को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
♠ यह भी पढ़ें ⇒ औरैयाः भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने पकड़ ली मशाल, विरोध का बिगुल फूंका
अन्य पदाधिकारियों में इं0 अजय सिंह संगठन सचिव, इं0 सचिन बंसल को का0 चेयरमैन दातव्य निधि, इं0 सोहन देव को सचिव प्रोन्नति, इं0 त्रिपुरेश कुमार मल्ल प्रचार सचिव, इं0 जितेन्द्र कुमार शर्मा को सचिव प्रोन्नति संवर्ग, इं0 अजीत प्रताप को संप्रेक्षण, इं0 परमानंद को उपाध्यक्ष पूरब, इं0 संजय कुमार को उपाध्यक्ष वाराणसी, इं0 बागीश चन्द्र द्विवेदी को उपाध्यक्ष मध्य, इं0 राशिद खान को अतिरिक्त महासचिव पूरब, इं0 अखिलेश कुमार यादव को अतिरिक्त महासचिव वाराणसी, इं0 सत्यपाल को अतिरिक्त महासचिव मध्य, इं0 राम अवतार सिंह, इं0 संजीव कुमार, इं0 उमेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी को पूर्व पदाधिकारियों ने दी बधाई
इस मौके पर प्रदेश भर से आये अभियंताओं ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाइ्र दी। संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने नवगठित कमेटी का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदेश के अभियंताओं ने आशा जताई की नई कार्यकारिणी संघ के संविधान की रक्षा व अभियंताओं के हित में बेहतर कार्य करेगी।
संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी नेे षपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त सदस्यों को उनकी भावनाओं के अनुरूप नवीन लक्ष्य के साथ-साथ वर्तमान विभागीय दूषित एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया है। संघ के नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष इं.गजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि प्रदेश के सदस्यों में अति उत्साह एवं विभागीय दोषपूर्ण कार्यप्रणाली से ग्रस्त सदस्यों में अत्यन्त आक्रोष थासंघ के महाधिवेषन में नई कार्यकारिणी का भी गठन का किया गया।