हरदोई, (आरटी न्यूज़ )। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों को समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने उसमें अधिकतम मात्रा में जैविक खाद का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया।
श्रीमती पटेल ने नवनिर्मित डेमो यूनिट को शीघ्र पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिये। कृषि विज्ञान केन्द्र की अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने कहा, सभी व्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार कराया जाए।
यह भी पढ़ें- यूपी के इटावा में घुसा बाढ़ का पानी, 100 से अधिक गांव जलमग्न
इन यूनिटों का किया निरीक्षण
- कृषि विज्ञान केन्द्र हरदोई का भ्रमण किया।
- कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नवनिर्मित वर्मी कम्पोस्ट प्लांट को देखा।
- मुर्गी पालन यूनिट की नवनिर्मित डिमोन्स्टेशन यूनिट का निरिक्षण किया।
- मृदा परीक्षण इकाई, पॉली हाउस एवं कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।
राज्यपाल ने पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया।
निर्देश
- नवनिर्मित डेमो यूनिट को शीघ्र पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिये।
- कृषि विज्ञान केन्द्र की अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
- सभी अव्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार कराने के निर्देश।
यह भी पढ़ें- कानून व्यवस्था हुई दुरुस्त तो यूपी में आने लगा निवेश
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर कृषि, मत्स्य, पशु, उद्यान एवं उद्योग विभाग की ओर से लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
- राज्यपाल ने एक उन्नतशील कृषक अक्षिता सिंह को सीटू योजना के तहत अनुदान पर प्राप्त ट्रैक्टर की चाबी भेंट की।
- उन्होंने आजिविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की।
- कृषकों से उद्यमिता विकास एवं कृषि उत्पादकता समूह के माध्यम से हो रहे लाभ के बारे में में भी चर्चा की।
कृषक व महिला समूह को कृषि में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की दी सलाह
राज्यपाल ने उपस्थित समूह की महिलाओं एवं कृषकों को कृषक समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने की अपील की। उन्होंने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने का सुझाव दिया। उसी दैरान जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर उत्पादक समूहों, प्रगतिशील कृषको एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी प्र्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषक उत्पादक संगठन, प्रगतिशील कृषकों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रस्तुतीकरण को भी देखा और उनसे संवाद भी किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र पर रूद्राक्ष का पौधा रोपा
राज्यपाल ने हरदोई जिले के ब्लाक टड़ियावां के ग्राम सिकन्दरपुर के सर्वोदय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में एचसीएल फाउन्डेशन एवं उषा सिलाई फाउन्डेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सर्वोदय आश्रम में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र
श्रीमती पटेल ने एचसीएल फाण्डेशन के माध्यम से चलाए जा रहे शिक्षापरक कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिये। एचसीएल फाण्डेशन द्वारा आश्रम में रह रही महिलाओं के लिए राज्यपाल की प्रेरणा से तीन-तीन नैपकिन वेंडिग मशीन तथा नैपकिन डिस्पोजल मशीन भेंट की गई।
इस अवसर पर सर्वोदय आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, सुश्री उर्मिला बहन, सुश्री कुसुम जौहरी तथा आश्रम के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक रजनी तिवारी, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह एवं सर्वोदय आश्रम के संस्थापक रमेश भैया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- फॉलो ऑन फेसबुक – https://www.facebook.com/ratnashikha.times.5
- फॉलो ऑन ट्विटर – https://twitter.com/RatnaTimes