Published by RT News
नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देशभर में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस बार मानसून देशभर में करीब 10 दिन पहले आ गया है।
धीमा पड़ा मानसून, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इंतजार बढ़ा
पछुआ हवाओं के कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मानसून का इंतजार बढ़ सकता है। इन क्षेत्रों में अब कुछ दिनों की देरी से मानसून पहुंचने की उम्मीद है। यह पूर्वानुमान सोमवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने व्यक्त किया।आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून तक देश की राजधानी में पहुंचने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा होने की संभावना नहीं है।
महापात्रा ने कहा कि आईएमडी के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजर रही है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक पूरे प्रायद्वीप (दक्षिण भारत), पूर्व मध्य और पूर्व और उत्तर पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय मानसून परिसंचरण और बिना किसी अंतराल के कम दबाव वाले क्षेत्र के गठन के साथ आगे बढ़ा है।
यह भी पढ़ें –पत्रकार सुलभ हत्याकांड: प्रियंका बोलीं सीबीआई जांच कराये योगी सरकार