सोशल मीडिया डेस्क। भारतीय किसान यूनियन 12 अक्टूबर से लखीमपुर नरसंहार के शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा पूरे देश में निकालेगा। वहीं दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चे ने दशहरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।
देश में यूपी समेत 5 राज्यों में 2021 में चुनाव होने हैं ऐसे में भाकियू द्वारा शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा और संयुक्त किसान मोर्चा का दशहरे पर पुतला दहन देश में राजनीति के नये समीकरण गढ़ने के लिए की जा रही तैयारी के रूप में देखा जा सकता है।
12 अक्टूबर से लखीमपुर खीरी में शहीद 5 लोगों की अस्थि कलश यात्रा पूरी देश के लिए रवाना होगी। जिसका विसर्जन प्रत्येक जिले में ऐतिहासिक स्थल,नदियों में किया जाएगा।#लखीमपुर_किसान_नरसंहार #LakhimpurKheriMassacre @ANI @PTI_News @aren_anika @nutanguriya95 @BoltaHindustan
— Bhartiya kisan Union (@OfficialBKU) October 9, 2021
भारतीय किसान यूनियन के अधिकृत आईटी ट्वििटर हैंडल से इस जानकारी को शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया कि भारतीय किसान यूनियन लखीमपुर नरसंहार में मारे गये पांच किसानों की पूरे देश में अस्थि कलश यात्रा निकालेगा। प्रत्येक जनपद में पड़ने वाली नदियों में उन किसानों की राख व अस्थि का विसर्जन किया जायेगा।
♠ यह भी पढ़ें ⇒ कोविड टीकाकरण के चलते सिरिंज निर्यात पर तीन महीने तक रोक
हलांकि शहीद किसानों के परिजनों का इस पर कोई अधिकृत बयान नही आया है। वह भी ऐसा करना चाहते हैं या उनका राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है यह अभी स्पष्ट नही हो सका है।
उधर दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। किसान नेता व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर नकेल कसने के लिए 5 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की हैैं।
♠ यह भी पढ़ें ⇒ इं0 गजेन्द्र इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने
जानें संयुक्त किसान मोर्चा का पांच सूत्रीय कार्यक्रम
- हिंसा वाली जगह पर शोक सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
- किसानों की अस्थियां लेकर कलश यात्रा निकाली जायेगी।
- दशहरे के मौके पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया जायेगा।
- रेल रोको अभियान चलाया जायेगा।
- हर जिले में किसान महापंचायत का अयोजन।