लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने देवरिया के कामेश्वर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी।
कामेश्वर सिंह के अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा की, नवनिर्वाचित मोर्चा अध्यक्ष पार्टी, संगठन और जनता के हित में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करके दिखायेंगे।
यह भी पढ़ें– एक ऐसा जूकीपर जो अज़गर (Python) के काटने पर गुस्सा नहीं बल्कि उससे प्यार करने लग जाता
कामेश्वर सिंह के मनोनयन पर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता अतुल कुमार सिंह समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने किसान नेताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।