Published by RT News
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में रोजाना नए कोविड मामलों और मौतों में गिरावट की शुरुआती प्रवृत्ति देखी गई है।
यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के रिकवरी रेट में सुधार
मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन नए कोविड के मामलों में निरंतर कमी आ रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए कोविड 19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है। देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं । 6 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामलों की संख्या है।
यह भी पढ़ें –पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में लाये सरकार : कांग्रेस
लव अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि 30 अप्रैल, 2021 को, 19,45,299 परीक्षण किए गए, जो दुनिया में अब तक के सबसे अधिक हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पॉजिटिविटी रेट लगभग 21फीसद है। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की अनुमति होनी चाहिए। इसके लिए किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। घर आधारित टेस्ट के समाधान का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में लाये सरकार : कांग्रेस