झीझक/ कानपुर देहात, (आरटी न्यूज़ )। जर्जर सड़क पर खटारा जीप से अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद हो रही है। हाल मामला जिला के मंगलपुर थाना के झीझक पुलिस चौकी का है।
गश्ती पुलिस द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली वाली जीप की स्थिति इतनी खटारा है कि अगर कहीं बंद हो गई तो बिना धक्के मारे चालू ही नहीं होती। उक्त पुलिस वाहन पर गड्ढे में फंस गई तो धक्का देने को भी कोई तैयार नहीं होता। ऐसे में जवानों को ही जीप को गड्ढे से निकालने और उसे चालू करने के लिए धक्का देना पड़ता है ऐसे में गश्ती पुलिस की परेशानियां समझी जा सकती है।
यह भी पढ़ें – गाय को घोषित किया जाना चाहिए राष्ट्रीय पशु, इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
संसाधन विहीन पुलिस के जिम्मे है बड़ा इलाका
यह हाल तब है जब मंगलपुर थाना कई मायनों में जिले के अन्य थाना से अलग है। इस थाना की पुलिस के कंधे पर काफी एरिया की सुरक्षा करनी होती है। अर्थात 24 घंटे यहां की पुलिस को सतर्क रहना पड़ता है।
अतिसंवेदशील इलाका में इस प्रकार के साधन के भरोसे पुलिस से बेहतर परिणाम की उम्मीद करना बेमापी ही कहा जाएगा। जब इस बारे में स्थानीय लोगों से पूछा गया तो उसने बताया कि पिछले एक महीने से जीप का यही हालत है, बिना धक्का दिए चालू नहीं होता है|