औरैया, (रीता तिवारी )। हर ‘नई दुलहन’ का सपना सजेंगे तो ‘शिवानी ब्यूटी पॉर्लर’ में। यह टैगलाइन यूं नहीं बन गयी। ‘हुनर’ को ‘सहयोग’ का ‘दामन’ जब मिल जाता है तो ‘सपनों’ की ‘उड़ान’ को ‘सफलता’ की ‘मंजिल’ मिल ही जाती है। झांसी जैसे शहर की पढ़ी-लिखी लड़की लता एक साधारण से गांव जमौली में व्याह कर आयी तो लगा जैसे उसके सारे सपने मर जायेेंगे।
लेकिन पति विक्रम से सहयोग पाकर न केवल उसने हौसलों की उड़ान भरी बल्कि क्षेत्र में कुशल ग्रहणी के साथ महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान भी स्थापित कर ली। आज नई-नवेली दुलहन हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी में लता के शिवानी ब्यूटी पॉर्लर में ही सजेगी।
यह भी पढ़ें- नजर आने लगा है आयुष विभाग का कायाकल्प
शादी के बाद ससुराल में रहने लगा था तनाव
लोग बताते हैं जब लता अपने मायके से ससुराल आयी तो उसकी दुनिया एक दम से बदल गयी। झांसी जैसे शहर में पली-बढ़ी लड़की को एक छोटे से गांव के साधारण किसान परिवार में ब्याह दिया गया था। खेतों में काम करना उसे पसंद न था। हुनर एक नई उड़ान भरने को व्याकुल था। परिवार वाले उसे बहू के रूप में घूंघट के अंदर देखना चाहते थे। कलुषित परंपरा और कुछ करने की चाहत के आपसी टकराव ने घर को तनाव से भर दिया।
घर में बगावत हो गयी।
यह भी पढ़ें- किताबें फुटपाथ पर जूते शो रूम में….. पढ़ें- दया शंकर चौधरी की लघु कहानी
यह भी पढ़ें- औरैया: प्रदीप यादव का विरोध करना पूर्व प्राचार्य अजब सिंह को पड़ा भारी, पड़गए लेने के देने
ऐसे में पति विक्रम का साथ मिला और सपनों की उड़ान भरने के लिए नये पंखो का सहारा। कंचौसी बाजार में एक दुकान ली गयी जहां उसने कुछ एक हजार से शिवानी ब्यूटी पॉर्लर के नाम से छोटा सा बिजनेस सुरू किया। लता की मेहनत और काम के प्रति समर्पण ने उसे उस क्षेत्र में लोक प्रिय बना दिया।
दर्जनो मजरों के लड़कियों की बन गयी चहेती
लता आज कन्चौसी बाजार से 10-15 किलोमीटर दूर तक गांव में रहने वाली हर ‘नई दुलहन’ और लड़कियों की चहेती बन चुकी हैं। वह न केवल उनका मेकअप करती है बल्कि घर में स्वयं कैसे तैयार हों इस बात के टिप्स भी देती है। लता के ब्यूटी पॉर्लर में आने वाले ग्राहक उससे व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस करते हैं।
कंचौसी,नौगवा, दिवियापुर, परसात का पुरवा, अजमतपुर, अन्नू का पुरवा, कंचौसी गांव, बिनपुरापुर, बिहारीपुर, जमौली, चंदपुर, चमरौआ, लखनपुर, बान, दया का पुरवा, दहगावं, उसरारी, मधवापुर, दबौली, पिलक, शरणामऊ, सूख, परझनी, जेठामऊ, ढिकियापुर आदि ऐसे दर्जनों गांव हैं जहां की लड़किया और नव व्याहताएं शादी समारोह, नवरात्रि, दीवाली, दुर्गा पूजा आदि अनेक अवसरों पर तैयार होने आतीं हैं।
यह भी पढ़ें- घर के पक्के लेंटर पर उगा लिया भुट्टा, जिसने देखा मुह में पानी आ गया
खुद का है यू ट्यूब चैनल, फोन पर भी देती हैं टिप्स
शिवानी का अपने ग्राहकों से रिश्ता सिर्फ पॉर्लर तक ही सीमित नही है। वह अपने रेगुलर कस्टमर को फोन पर भी टिप्स देती हैं। कई बार गर्मी, या बरसात में महिलाओं का मेकअप उतर जाता है उस परिस्थ्ति में वह महिला क्या करे इस तरह की समस्याओं का समाधान लता द्वारा फोन पर ही कर दिया जाता है। वह अपना एक खुद का यू ट्यूब चैनल भी चलाती हैं जिसमें ब्यूटी के तमाम तरह के टिप्स बताये जाते हैं।
क्या कहती हैं शिवानी ब्यूटी पॉलर की लता ?
- लता का मानना है कि अच्छे मेकअप के लिए मेकअप कराने वाला और करने वाला दोनो प्रसन्न होने चाहिए। खुशगवार चेहरे पर मेकअप बहुत जचता है। इस लिए वह अपने ग्राहक को सबसे पहले खुश करने का प्रयास करतीं हैं।
- लता कहती हैं कि इच्छाओं को दबाने से व्यक्ति का आत्म विश्वास मर जाता है। एक सीमा तक लोगों की इच्छाओं की परवाह करनी चाहिए। कामयाबी पर हर किसी का अधिकार है। कामयाबी हासिल करने के लिए काफी कुछ सहना भी पड़ता है।
- हर व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके संघर्षों का अतीत होता है। भाग्य के भरोसे सब कुछ नही छोड़ा जा सकता। इंसान को स्वयं के प्रयास पर ज्यादा यकीन करना चाहिए।
- शाीद-शुदा महिला के साथ यदि उसका पति खड़ा है तो फिर उसे किसी की परवाह नही करनी चाहिए। लता का मानना है कि महिलाएं चाहे जितनी कामयाब हो जायें लेकिन उन्हे अपने पति और बच्चों के प्रति जिम्मेदारी नही भूलनी चाहिए।
सफलता से पहले चढ़नी पड़ती संघर्षों की सीढ़ी
- शिवानी की संचालिका के अनुसार शुरूआत में उसे काफी कुछ सहना पड़ा था। गांव से 4 किमी दूर आकर कस्बे में दुकान खोलने की शुरूआत ही बड़ी मुशिकल से हो पायी।
- शुरू-शुरू में लोगों के खूब सुनने पड़ते थे ताने। बाद में सब कुछ सामान्य होता गया।
- सुबह-शाम चूल्हे पर खाना पकाना और दिन भर मेकअप करना स्वयं के साथ में संघर्ष जैसा था।
- शुरूआत में कॉलेज छात्राएं ब्यूटी पॉर्लर में आने से झिझकती थीं कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। लेकिन इधर 5-7 सालों में काफी बदलाव हुआ है।
- छोटे बच्चे की परिवरिश, घर का काम और पॉर्लर में ग्राहकों की संतुष्टि सभी चीजों में सामंजस बनाकर चलना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पूर्व सपा विधायक प्रदीप यादव का दिबियापुर से कट सकता है टिकट
ब्यूटी और सिलाई की देती हैं ट्रेनिंग
लता कुशवाहा अब क्षेत्र की लड़कियों को भी आत्म निर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं। उन्होने वहीं ब्यूटी पॉर्लर के साथ-साथ सिलाई्र की ट्रेनिंग भी देनी शुरू कर दी है। लता कहती हैं कि इस कला को अन्य लोगों में बांट कर उन्हे बहुत खुशी मिलती है।
( आवश्यक सूचना – ‘मेरा परिचय मेरी खबर’ कॉलम में हम उन उद्यमियों के सफलता की कहानी प्रकाशित करते हैं जिन्होंने एक छोटी सी शुरुआत से एक बड़ी मंजिल हासिल की. इस कॉलम के प्रकाशन का उद्देश्य लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है. यदि आपके पास भी इस तरह की कोई स्टोरी है तो हमारे ईमेल- ratnashikhatimes@gmail.com पर अथवा हमारे वॉट्सएप्प नंबर 9451988443 पर सेंड करे।)