शिकोहाबाद, (आरटी न्यूज़ )। बीडीएम गर्ल्स कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें विदाई दी। नवागत प्राचार्या के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी विभाग) डॉ. शशिप्रभा तोमर को कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक व पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम ने एक साथ दोनों ही प्राचार्य का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – फिरोजाबाद की सीएमओ हटाई गईं, बुखार से मौतों पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन
नीता सक्सेना के सेवानिवृत होने के बाद नवीन प्राचार्या के रूप में डॉ. शशी प्रभा को दी गई तैनाती
बीडीएम कॉलेज नगर का एक मात्र महाविद्यालय है। जहां से सैकड़ों की संख्या में बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना और परिवार के साथ देश का नाम रोशन कर रही हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना के सेवानिवृत होने के बाद नवीन प्राचार्या के रूप में शशी प्रभा को तैनाती दी गई। प्राचार्या ने नवागत प्राचार्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया और पदभार ग्रहण कराया।
डॉ. नीता को भावभीनी विदाई तो डॉ. शशिप्रभा का हुआ स्वागत
इस दौरान समाजसेवी अब्दुल वाहिद,डॉ.अरविन्द कुमार सिंह एनडी कॉलेज, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. यशपाल सिंह एसआरके कालेज फिरोजाबाद, डॉ. वंदना तोमर के अलावा महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाऐं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना को भावभीनी विदाई दी तो वहीं नवागत प्राचार्या का पुष्प माला पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।