औरैया, (विकास अवस्थी )। जनपद के सहायल थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम बालिका अपनी नानी के साथ पूजा करने मंदिर गयी थी लेकिन वहां मौजूद एक 11 वर्षीय लड़के के द्वारा दुश्कर्म का शिकार हो गयी। खून से लथपथ गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है।
दुश्कर्म का शिकार हुई मासूम अपनी नानी के यहां रहती है। मंगलवार शाम को वह अपनी नानी के साथ पूजा में भाग लेने मंदिर चली गयी। मंदिर पर ही उसके पड़ोस में रहने वाला 11 वर्षीय वह बहसी लड़का मिल गया। बाकौल पीड़िता की नानी, जब वह पूजा में व्यस्त हो गयी तभी वह लड़का उस मासूम को मंदिर के पीछे झाड़ी में ले गाया। जहां उसके साथ दुश्कर्म कर डाला।
थोड़ी देर में बालिका के चीखने चिल्लाने की आवाज आने लग गयी। ग्रामीणों ने दौड़कर झाड़ियों में देखा जहां वह 4 वर्षीय मासूम खून से लथपथ दर्द से तड़प रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परीक्षण के लिए उस मासूम को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए सेफई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी लड़के को थाने लाकर पूछतांछ कर रही है।
सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बालिका के साथ गांव के ही 11 वर्षीय लड़के द्वारा दुश्कर्म किये जाने की दुखद घटना सामने आयी है। स्थानीय पुलिस ने उस पीड़ित बच्ची का इलाज कराने सेफई मेडिकल कॉलेज भर्ती करा दिया है। बच्ची अब सामान्य हालत में है। घटना के आरोपी के साथ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है – अपर्णा गौतम पुलिस अधीक्षक औरैया।
यह भी पढ़ें– औरैया: ढिकियापुर में कच्चा मकान गिरने से परिवार बेघर
पुलिस घटना की जांच करने में जुटी
थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बालिका को परीक्षण के लिये भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल चल रही है। पीड़िता के घर वालों की तरफ से अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।
फॉलो ऑन ट्विटर –https://twitter.com/RatnaTimes