कंचौसी/औरैया, (रिपोर्ट-दीपक पाण्डेय)। पीडब्ल्यू मिनिस्टर प्रदेश के सड़कों की दशा बेहतर होने का आये दिन दावा करते हैं लेकिन औरैया का प्लास्टिक सिटी मार्ग कई सालों से उखड़ा-पुखड़ा पड़ा है। इस सड़क से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुशिकल भरा काम है।
बता दें कि कंचौसी ककोर प्लास्टिक सिटी मार्ग ओवरलोड ट्रको के आवागमन से गड्ढे में तब्दील हो चुका है, जिससे इस मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग को ढाई साल पहले यूपीएसआईडीसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया था। लेकिन वर्तमान में इस पर चलना दूभर है। सड़क पर कई स्थान पर गहरे गड्ढ़ों के कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
इसी वर्ष जनवरी में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां के हालात देखकर उद्यमियों की समस्याएं भी जानी थीं। जिलाधिकारी ने कहा था कि जल्द समस्याएं दूर कराई जाएंगी। परियोजना के बीच का मुख्य दो किलोमीटर फोर लेन मार्ग जर्जर है।
♣ यह भी पढ़ें→ किसान चौपाल में कृषि राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, किया निस्तारण
जिलाधिकारी द्वारा भौतिक निरीक्षण के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यह मार्ग प्लास्टिक सिटी, जिला मुख्यालय व जिले को जोड़ता है। क्षेत्रीय लोगो ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण करवाये जाने की मांग की है।
Patrakar Satta पर ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें– https://patrakarsatta.com/