औरैया/जमौली, (रिपोर्ट- विक्रम सिंह)। जनपद के जमौली गांव में सुबह सबेरे घर के पास खेत में खड़ा विशाल यूके लिप्टस का पेड़ घर की चारदीवारी पर आकर गिरा। आंगन में खड़ा ऑटो रिक्शा पेड़ की चपेट में आने से पिच्ची हो गया जब कि वहीं पास में बंधी गाय व भैंस बाल-बाल बच गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमौली गांव में जगराम सिंह के खेत में यूके लिप्टस का पेड़ खड़ा था। रातभर हुई बारिश के चलते पेड़ उखड़ कर रघुराज सिंह कुशवाहा के मकान की चारदीवारी पर जाकर गिरा, जिससे वहां खड़ा ऑटो रिक्सा बुरी तरह पिचक गया।
गाय व भैंस बाल-बाल बचे
जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान वहीं सुरजीत सिंह की गाय व रघुराज की भैंस भी बंधी थी। बताया जा रहा है कि गाय पेड़ की दो शाखाओं के बीच आने से बाल-बाल बच गयी जब कि भैंस के पीछे खड़े ऑटो रिक्सा पर पेड़ का लोड आ जाने के चलते भैंस भी बच गयी।
♠ यह भी पढ़ें- नजर आने लगा है आयुष विभाग का कायाकल्प
किसी के हताहत होने का समाचार नही
घटना के दौरान लोग घर के अंदर थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताविक वहां रहने वाले लोगों पर ईश्वर की बड़ी कृपा रही जो एक बड़ी घटना छोटे-मोटे नुकसान के साथ टल गयी। क्यों कि जहां यह पेड़ गिरा वहां कई तरह के जानवर बंधते है तथा लोग चारपाई डालकर लेटते भी हैं।